• संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनजागरण अभियान पर हुई चर्चा, कांग्रेस ने जनांदोलन की तैयारी तेज की : जगदलपुर (नगरनार) : ब्लॉक कांग्रेस कम...
• संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनजागरण अभियान पर हुई चर्चा, कांग्रेस ने जनांदोलन की तैयारी तेज की :
जगदलपुर (नगरनार) : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार की मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज घाटपदमुर में आयोजित की गई। बैठक में बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया की अध्यक्षता में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी जनआंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा प्रदेश सरकार द्वारा लागू स्मार्ट मीटर व्यवस्था और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में प्रस्तावित जनआंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ेगी। आगामी दिनों में गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा प्रस्तावित जनआंदोलन में एकजुट होकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक में किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, महामंत्री नीतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भोजराज नाग, आसताराम, रामनाथ, भालूराम, दिलीप साहू, हरिराम बघेल, ललित, सीरनाथ, गेंदा बघेल, तिलक यादव, मोहन कश्यप, कमल सिंह, तनुज वट्टी, अजय, लखन, सुनील, मुकुंदराम नेताम, धरमदास नेताम, त्रिनाथ ठाकुर, संदीप कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं