• यशवर्धन राव समेत आठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, निगम में भाजपा का संख्या बल हुआ और मजबूत : जगदलपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महानदी...
• यशवर्धन राव समेत आठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी, निगम में भाजपा का संख्या बल हुआ और मजबूत :
जगदलपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महानदी भवन नवा रायपुर ने जगदलपुर नगर निगम के लिए आठ मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के नामों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े आठ लोगों को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
मनोनीत पार्षदों में श्रीमती नीलम यादव, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्री आशुतोष पॉल, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री अतुल कौशल, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री रोहित त्रिवेदी और श्री यशवर्धन राव शामिल हैं।
इन नामों में विशेष रूप से वरिष्ठ नेता यशवर्धन राव की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। वे पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
नगर निगम में आठ एल्डरमैन के मनोनयन के बाद भाजपा का संख्या बल और मजबूत हो गया है। माना जा रहा है कि इससे निगम की विभिन्न समितियों और निर्णय प्रक्रिया में भाजपा की स्थिति और प्रभावशाली होगी।


कोई टिप्पणी नहीं