Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

रोटरी क्लब और एनएमडीसी के संयुक्त रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह, चिकित्सकों का हुआ सम्मान

• समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम : जगदलपुर :  रोटरी क्लब ने एनएमडीसी के सहयोग से चिकित्...

समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम :

जगदलपुर : रोटरी क्लब ने एनएमडीसी के सहयोग से चिकित्सकों के सम्मान एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज सेवा और मानवता के प्रति योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


आयोजित शिविर में कुल 114 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा, जिससे कई लोगों को जीवनदान मिल सकेगा।


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के चिकित्सकों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट सेवा और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं और रक्तदान जैसे अभियान मानवता की सबसे बड़ी सेवा हैं।


इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों, एनएमडीसी के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket