Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में 7 जुलाई को महा रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती

• 13 निजी कंपनियां लेंगी भाग, 10वीं से स्नातक और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर : जगदलपुर : बस्तर संभाग के शिक्षित एवं बेरोजगार य...

13 निजी कंपनियां लेंगी भाग, 10वीं से स्नातक और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर :



जगदलपुर : बस्तर संभाग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर द्वारा 7 जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय महा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल में आयोजित होगा।


जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 13 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 1,595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी।


रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग ऑफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सिटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मैकेनिक सहित कई पदों के लिए की जाएगी।


चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 7 हजार रुपये से 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।


रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 7 जुलाई को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंच सकते हैं।


जिला रोजगार कार्यालय ने बस्तर संभाग के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket