Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

ओवर स्पीड और ब्लैक फिल्म के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जून में 308 चालान, अभियान रहेगा जारी

  "ओवर स्पीड और ब्लैक फिल्म के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जून में 308 चालान, अभियान रहेगा जारी " जगदलपुर, 1 जुलाई। सड़क...



 "ओवर स्पीड और ब्लैक फिल्म के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जून में 308 चालान, अभियान रहेगा जारी"

जगदलपुर, 1 जुलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से बस्तर यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में ओवर स्पीड, वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार जून माह में ओवर स्पीड के कुल 308 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा विशेष जांच अभियान के दौरान एक कार में नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगी पाई गई, जिस पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को नियमों की जानकारी दी गई और मौके पर ही वाहन के शीशों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई।

यातायात अधिकारियों ने बताया कि वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगाना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय है। इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट नहीं दिखतीं, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में कठिनाई आती है। इसी कारण इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

यातायात डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में ओवर स्पीड, ब्लैक फिल्म तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket