Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

39 और 33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद दो प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त, कलेक्टर विश्वदीप ने किया सम्मानित

  "39 और 33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद दो प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त, कलेक्टर विश्वदीप ने किया सम्मानित" बीजापुर, 30 जून 2026।...


 

"39 और 33 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के बाद दो प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त, कलेक्टर विश्वदीप ने किया सम्मानित"

बीजापुर, 30 जून 2026। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ प्रधानाध्यापकों को मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने आत्मीय विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री लक्षिन्धर मांझी एवं श्री सोमेश्वर राव को शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से अनेक पीढ़ियां तैयार होती हैं। उन्होंने दोनों प्रधानाध्यापकों के लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


समारोह के दौरान कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की जानकारी लेते हुए उनके अनुभवों को भी सुना तथा भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि समाज के लिए नए रूप में योगदान देने का अवसर है।

श्री लक्षिन्धर मांझी ने वर्ष 1987 में भोपालपटनम विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पिल्लूर में सहायक शिक्षक के रूप में अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। लगभग 39 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद वे 30 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला नुकनपाल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए।

इसी प्रकार श्री सोमेश्वर राव ने 02 जुलाई 1993 को सहायक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। लगभग 33 वर्षों तक शिक्षा विभाग में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद वे प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए।

समारोह में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन सहित शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket