Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को, बस्तर में 6 केंद्रों पर 2104 अभ्यर्थी होंगे शामिल

• जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील : जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आय...

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील :



जगदलपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन रविवार, 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।


जिले में परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2,104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।


सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा केंद्र में परीक्षा देंगे। इसके अलावा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धरमपुरा में 304, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, शांतिनगर में 300, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोलबाजार में 350, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, पुराना गीदम नाका में 400 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी में 300 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।


जिला प्रशासन ने सभी केंद्राध्यक्षों और अधिकारियों को सुरक्षा, गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पर्याप्त समय पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket