Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर 212वीं बटालियन सीआरपीएफ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, 150 पौधे लगाए

सुकमा : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 212वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय एटापक्का में व्यापक वृक्षारोपण अभिया...

सुकमा : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 212वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय एटापक्का में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान में वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



अभियान के दौरान अधिकारियों और जवानों ने मिलकर 150 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों में नीम, पीपल, आम और अमरूद जैसे पौधे शामिल हैं। साथ ही पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी संबंधित कार्मिकों को सौंपी गई, ताकि पौधरोपण का उद्देश्य सफल हो सके।



इस अवसर पर 212वीं बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव ने विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रहरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और भूमि क्षरण जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।



उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।




कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट दीपक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इस दौरान डॉ. सुमित सहगल (सीएमओ, एसजी), दिनेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), गौरव शर्मा (उप कमांडेंट),  राकेश लाम्बा (सहायक कमांडेंट) सहित बड़ी संख्या में अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।


अंत में सीआरपीएफ ने आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket