Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जनदर्शन में पहुंचे 26 आवेदन, सीईओ अविनाश भोई ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश; समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा

 "जनदर्शन में पहुंचे 26 आवेदन, सीईओ अविनाश भोई ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश; समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा...


 "जनदर्शन में पहुंचे 26 आवेदन, सीईओ अविनाश भोई ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश; समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा"

कोण्डागांव, 30 जून 2026। (रोमेश नामदेव) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन के दौरान कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, शिक्षा, मजदूरी भुगतान तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण जैसी जनसरोकार से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। सीईओ ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निराकृत करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।


जनदर्शन में ग्राम पंचायत माकड़ी निवासी ललेंद्र कुमार साहू ने नया राशन कार्ड बनाए जाने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया, ताकि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। वहीं ग्राम पंचायत घोड़ागांव के सरपंच ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई विद्युत समस्या का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।


इसी प्रकार ग्राम मुलमुला निवासी दिनेश देवांगन ने लंबित मजदूरी एवं कार्य भुगतान दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। जुगानी कैम्प के किसानों के एक समूह ने शिकायत की कि एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर आवागमन का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।


इसके अलावा ग्राम बिंजोली निवासी चनूलाल बघेल ने विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति की मांग रखी, जबकि ग्राम एहरा निवासी फोहड़ूराम ने गांव में पेयजल संकट को देखते हुए हैंडपंप स्थापना का आवेदन प्रस्तुत किया। अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत किए।

सीईओ श्री अविनाश भोई ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


"समय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश"

जनदर्शन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीईओ श्री अविनाश भोई ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन, बस्तर मुन्ने अभियान सहित अन्य लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निपटाने पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक विभाग नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

बैठक में बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीईओ ने अधिकारियों को हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत सही एवं समयबद्ध डेटा एंट्री से योजनाओं की वास्तविक प्रगति का प्रभावी आकलन संभव हो सकेगा।

सीईओ ने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को समय पर कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विकासखंडवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ श्री भोई ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket