Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चमिया और बड़े जीराखाल शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

  "सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए विकास का उत्सव, आवास की ‘खुशियों की चाबी’ पाकर खिले चेहरे" "चमिया और बड़े जीराखाल शिविर ...

 


"सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए विकास का उत्सव, आवास की ‘खुशियों की चाबी’ पाकर खिले चेहरे"


"चमिया और बड़े जीराखाल शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, महिलाओं को आर्थिक सहायता और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ"

जगदलपुर, 13 मई 2026। (रोमेश नामदेव) :-बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ अब केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने वाला जनविश्वास का अभियान बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चमिया और बकावंड विकासखंड के बड़े जीराखाल में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।


ग्राम पंचायत चमिया में आयोजित शिविर में “गाँव-गाँव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार” की अवधारणा पूरी तरह साकार होती नजर आई। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों का मौके पर पंजीयन कर त्वरित निराकरण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान सुनिश्चित किया।


शिविर का सबसे भावुक और यादगार पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को उनके नए पक्के मकानों की ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई। वर्षों से कच्चे मकानों में जीवन गुजार रहे परिवारों के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था। हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी शिविर में महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वयं सिद्धा योजना के तहत हितग्राही उषावती को 2 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। इसके अलावा विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को 6 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। महिलाओं ने इसे आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विशेष शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। ब्लड प्रेशर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सा परामर्श देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

शिविर में शिक्षा और दस्तावेजीकरण से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं जरूरी शासकीय दस्तावेज मौके पर ही प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

बस्तर पुलिस ने भी शिविर में सहभागिता निभाते हुए साइबर अपराधों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सरल भाषा में समझाए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इसी प्रकार बकावंड विकासखंड के बड़े जीराखाल में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में भी ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनबारी भद्रे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कश्यप और श्री बनवासी मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। बड़ी संख्या में उमड़ी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ इस बात का प्रमाण रही कि ‘सुशासन तिहार’ बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और जनविश्वास की नई मिसाल बनकर उभर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket