Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

"अफवाहों से बचें, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: "मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय"

  "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का भी मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख" "अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत अनुसार ही ईंधन लेने...

 


"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का भी मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख"

"अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत अनुसार ही ईंधन लेने की अपील"

"प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से हो रही ईंधन आपूर्ति"

रायपुर, 14 मई 2026 (रोमेश नामदेव):- विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और ऑयल कंपनियां पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार ने आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं, जिसके चलते प्रदेश में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि Narendra Modi ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन का संग्रहण न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल और डीजल लें।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने और राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच एवं सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket