" लोहंडीगुड़ा में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी, नेताओं ने बताया लोकतंत्र की जीत।" जगदलपुर/लोहंड...
" लोहंडीगुड़ा में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी, नेताओं ने बताया लोकतंत्र की जीत।"
जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर लोहंडीगुड़ा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की इस जीत को लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह परिणाम संबंधित राज्यों में विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी नारायण ठाकुर, महामंत्री सावेंद्र सेठिया, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी भरत कश्यप, मंत्री तरुण पानीग्राही, महिला अध्यक्ष मंगला मुचाकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं