Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 49 हजार रुपए का मादक पदार्थ जब्त

जगदलपुर :  बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में शामिल एक महिला...

जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 49 हजार रुपए बताई जा रही है।



पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले में नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पनारापारा स्कूल के पीछे एक महिला गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने पनारापारा स्कूल के पीछे रानी के घर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीमती निशा नाग पति सोनू, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी पनारापारा स्कूल के पीछे जगदलपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला गांजा बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी और उसने गांजा बेचने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर गांजा जब्त किया तथा 23 मई 2026 को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर में पेश किया।

📌 कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, मीना यादव, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंग लाल खरे, वरुण बघेल, सोमालु और तोमन बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket