Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का समापन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— बस्तर के विकास में मील का पत्थर बनेगा आयोजन

जगदलपुर : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित दो दिवसीय “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य...

जगदलपुर : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित दो दिवसीय “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।



मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुनिया में जितने भी बड़े बदलाव हुए हैं, उनकी शुरुआत इनोवेशन से हुई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बस्तर में उद्यमिता और नवाचार को नई दिशा देगा तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बस्तर की प्रतिभा और मेहनतकश युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां के युवाओं में अपार क्षमता है।



मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके युवाओं की कार्यक्रम में भागीदारी पर खुशी जताई और कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार बस्तर के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि “नियद नेल्लानार 2.0” योजना के तहत दस जिलों में गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बस्तर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं से देश की प्रगति से खुद को जोड़ने का आह्वान किया। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अब बस्तर में डर नहीं बल्कि सपनों का माहौल है।


वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने युवाओं को अगले सत्र में उद्यमिता मॉडल प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उनके आइडिया को व्यवसाय में बदलने के लिए मेंटरशिप और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।



समारोह से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित “अटल द्वार” और “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मार्ग” का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में आईआईटी भिलाई के प्रो. राजीव प्रकाश ने बस्तर के 25 विद्यार्थियों को उद्यमिता प्रशिक्षण देने की घोषणा की। वहीं तकनीकी सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज का दौर नॉलेज बेस्ड इकॉनमी का है और समाज के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है।

इस दौरान टीआईई रायपुर यूनिट, आई क्रिएट और एसएमकेवि-आईएसएफ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। प्रतियोगिताओं में विशाल हालदार, गुंजन पटेल और हर्षवर्धन बाजपेयी ने बेस्ट आइडिया श्रेणी में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बेस्ट स्टार्टअप श्रेणी में विनोद कुमार प्रथम, सलोनी द्वितीय और पीयूष तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में सीजीकॉस्ट के डायरेक्टर जनरल डॉ. प्रशांत कविश्वर, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छुराम कश्यप, सुभाउराम कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket