Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

"वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जगदलपुर आगमन, माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत"

  "वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जगदलपुर आगमन, माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत" जगदलपुर, 5 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम...

 


"वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जगदलपुर आगमन, माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत"

जगदलपुर, 5 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी का मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

वित्त मंत्री के स्वागत के लिए महापौर संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री श्री चौधरी का यह दौरा विशेष रूप से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में सहभागिता के लिए निर्धारित है। इस कार्यक्रम में वे युवाओं, नवाचारकर्ताओं और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे तथा प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।

सरकार के इस पहल को बस्तर क्षेत्र में विकास और नवाचार को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket