Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कारवाही",

  "दो मोटरसाइकिल जब्त, कुल 4.10 लाख रुपये की संपत्ति जप्त — ग्राम झारतरई में की गई कार्रवाई" "बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आब...

 "दो मोटरसाइकिल जब्त, कुल 4.10 लाख रुपये की संपत्ति जप्त — ग्राम झारतरई में की गई कार्रवाई"


"बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 387 बल्क लीटर विदेशी मदिरा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार"

जगदलपुर, 20 मई 2026।

बस्तर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 387 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जप्त की गईं। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार 250 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर वृत्त अंतर्गत ग्राम झारतरई के बाजार स्थल में अवैध रूप से विदेशी मदिरा की खरीदी-बिक्री किए जाने की सूचना विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की विदेशी मदिरा स्प्रिट की कुल 43 पेटियां, अर्थात 387 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार 250 रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही मौके से दो वाहन भी जब्त किए गए, जिनमें एक Honda Splendor (CG 17 KC 6209) और दूसरी Honda SP 125 (CG 17 LE 0362) शामिल है। दोनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने इस मामले में तीन आरोपियों —

:- फफंद नाग

:-चतुर राम मांझी

:- लेखन मौर्य

को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के विवेचक अधिकारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket