Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

परपा में 1.91 करोड़ की लागत से कन्या छात्रावास लोकार्पित, बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया संबल

"  जगदलपुर के परपा गांव में 1.91 करोड़ की लागत से 50 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण। सांसद महेश कश्यप ने कहा—बेटियों की शिक्षा को मिल...

जगदलपुर के परपा गांव में 1.91 करोड़ की लागत से 50 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण। सांसद महेश कश्यप ने कहा—बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार और बेहतर सुविधा।"


जगदलपुर (बस्तर):बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परपा में बेटियों की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का लोकार्पण बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा किया गया। इस छात्रावास के शुरू होने से अब दूरस्थ अंचलों की छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ नियमित शिक्षा का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद महेश कश्यप का छात्राओं ने पारंपरिक बस्तरिय वेशभूषा में जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़ी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। परपा में छात्रावास के निर्माण से अब ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवागमन की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना ही शिक्षा के विकास की मजबूत नींव होती है। इस सर्वसुविधायुक्त छात्रावास से छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपने भविष्य को संवार सकेंगी। साथ ही, नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में हो रहे प्रयासों के बीच अब अंदरूनी क्षेत्रों में भी विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संकल्प अब बस्तर के गांवों में भी साकार हो रहा है। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, कामदेव बघेल, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, भाजपा जिला मंत्री रैतुराम बघेल, मंडल अध्यक्ष सोमारू कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष मिटकुराम बघेल, बसंती कश्यप, चंद्रकांत भंडारी, बैजनाथ शांडिल्य, रैमती बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket