कोण्डागांव : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), कोण्डागांव द्वारा 05 मई 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क घरेलू अगरबत्त...
कोण्डागांव : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), कोण्डागांव द्वारा 05 मई 2026 से 12 दिवसीय निःशुल्क घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को एक बार आने एवं जाने का किराया भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोबाइल रिपेयरिंग एवं चार पहिया वाहन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा 5 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एसबीआई आरसेटीआई, कोण्डागांव में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9301104537 एवं 7974183998 पर संपर्क किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं