जगदलपुर, 9 अप्रैल 2026। बस्तर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी 13 अप्रैल 2026 को जिला सड़क सु...
जगदलपुर, 9 अप्रैल 2026। बस्तर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी 13 अप्रैल 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलेक्टोरेट परिसर स्थित प्रेरणा कक्ष में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बैठक अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह की समय-सीमा बैठक के साथ आयोजित की जा रही है। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े लंबित एवं पूर्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, साथ ही भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विशेष चर्चा होगी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार इस बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित कुल 16 विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। सभी विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और जनजागरूकता से जुड़े मुद्दों पर अपने-अपने सुझाव एवं कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य इस बैठक के माध्यम से विभिन्न विभागों के समन्वय से सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना है, ताकि जिले में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के साथ सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं