Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.525 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप...

जगदलपुर : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.525 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत का गांजा और एक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल जब्त की है।



पुलिस के अनुसार, इंद्रावती नया पुल के नीचे दो युवक मोटरसाइकिल क्रमांक OD02AB0787 से गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।



पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान अनिल खोरा और ललित बाग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.525 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने गांजा बिक्री के लिए परिवहन करना स्वीकार किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया। कार्रवाई में अरुण मरकाम, लंबोदर कश्यप सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket