Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

मड़ई उत्सव में सपरिवार शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप, ग्राम देवी-देवताओं की पूजा कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद

            " बस्तर की मड़ई में झलकी आस्था और संस्कृति, सांसद महेश कश्यप सपरिवार हुए शामिल" जगदलपुर : बस्तर अंचल की समृद्ध सांस्कृ...

 

          " बस्तर की मड़ई में झलकी आस्था और संस्कृति, सांसद महेश कश्यप सपरिवार हुए शामिल"

जगदलपुर : बस्तर अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था का प्रतीक ‘मड़ई उत्सव’ इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बकावंड ब्लॉक के ग्राम कोर्टा झिटकागुड़ा पारा में भव्य मड़ई आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

मड़ई के अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार ग्राम के आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बस्तर की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और ग्रामवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान सांसद ने कहा कि बस्तर की संस्कृति में ग्राम देवी-देवताओं का विशेष महत्व है और मड़ई जैसे उत्सव सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इसे बस्तर की पहचान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं।

मड़ई में स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।



सांसद महेश कश्यप ने इस दौरान ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडेय, गंजामी बघेल सहित स्थानीय पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket