Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गंगालूर में तंबाकू पर सख्ती: COTPA अधिनियम के तहत 17 चालान, ₹2700 जुर्माना वसूला

  बीजापुर, 16 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गंगालूर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू नियमों का उल्लंघन कर...

 

बीजापुर, 16 अप्रैल 2026।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गंगालूर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में विभिन्न दुकानों और ठेलों की जांच की गई।



जांच के दौरान COTPA अधिनियम 2003 के तहत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 17 चालान किए गए और ₹2700 की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश गया है।

अभियान में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनोज लम्बाड़ी एवं डॉ. माधुरी (डेंटल सर्जन), शिक्षा विभाग से नर्वेद सिंह तथा पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक महेश राठौर, बुद्ध हेमला, डीसीएफ राम लाला प्रसाद, नक्का मानकू पोतम, अर्जून हेमला और वेंकटम्म झाड़ी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों पर तंबाकू निषेध संबंधी चेतावनी बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने और तंबाकू नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket