Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सहकारिता क्षेत्र को मिली नई ऊर्जा-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 515 नवीन पैक्स सोसाइटी का किया वर्चुअल शुभारंभ

• बस्तर संभाग में बने 39 नए सोसाइटी : • किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में बड़ा कदम : जगदलपुर : सहकारिता...

बस्तर संभाग में बने 39 नए सोसाइटी :
किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में बड़ा कदम :

जगदलपुर : सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्रियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेशभर में 515 नवीन पैक्स सोसाइटी का वर्चुअल शुभारंभ किया, जहां सहकारिता मंत्री केदार कश्यप पश्चिम बंगाल से वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर संभाग में कुल 39 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें।

       जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बैंक के समस्त पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बने। बैंक पदाधिकारियों ने इसे सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि नई पैक्स सोसाइटी और लैम्प्स के माध्यम से किसानों को ऋण, बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। इससे न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


      कार्यक्रम के दौरान बैंक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल सहकारिता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप कोंडागांव के अनंतपुर लैम्प्स से वर्चुअली शामिल हुए। जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में प्रमुख रूप से बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक विनोद बुनकर, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव एवं अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket