Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

युवा कलाकार गौतम केशरी की फिल्म ‘इल्ज़ाम’ को लेकर बढ़ी चर्चा

मुंबई (मनोरंजन ) :  फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रहे युवा कलाकार गौतम केशरी इन दिनों अपनी आने वाली फीचर फिल्म ...

मुंबई (मनोरंजन ) : फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रहे युवा कलाकार गौतम केशरी इन दिनों अपनी आने वाली फीचर फिल्म ‘इल्ज़ाम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की कहानी कुछ हद तक सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसे खुद गौतम केशरी ने लिखा है और वे इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे।


फिल्म ‘इल्ज़ाम’ में उनके साथ सह-कलाकार के रूप में पीयूष गुप्ता, विजय आनंद राणा, निधि सिंह, बरनाली मजूमदार और मीरा अजगांवकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब चैनल PGV Motion Pictures पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।



मूल रूप से फारबिसगंज, अररिया (बिहार) से आने वाले गौतम केशरी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम शंभू केशरी और माता का नाम नूतन देवी है। गौतम अपनी सफलता और मेहनत का श्रेय मुख्य रूप से अपने माता-पिता को देते हैं, साथ ही वे अपनी बहन बरनाली मजूमदार को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण श्रेय देते हैं।


गौतम केशरी का वर्क एक्सपीरियंस काफी विविध रहा है। उन्होंने ‘एक तरफा इश्क’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘जिया जले’, ‘पति परमेश्वर’, ‘रील का रंग’, ‘विश्वास’ और ‘अनलकी कॉइन’ जैसी शॉर्ट फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं फीचर फिल्मों की बात करें तो वे ‘अधिकार’ और अपनी आने वाली फिल्म ‘इल्ज़ाम’ का हिस्सा हैं।


खास बात यह है कि उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को फारबिसगंज के प्रेम सिनेमा में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।


फिल्मों के अलावा गौतम ने म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है, जिनमें ‘बारिश बन जाना’ और ‘शहमी सी’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके साथ ही वे कई अन्य एल्बम वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।


गौतम केशरी अपने करीबी मित्र राजीव रंजन विश्वास को अपना मार्गदर्शक मानते हैं, जबकि साहित्यिक क्षेत्र में वे इन्द्रधनुष साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद तिवारी को अपना गुरु मानते हैं।


गौतम केशरी ने हिंदी साहित्य में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ‘दर्पण एक सच’, ‘नवदीप’ और ‘चार दिवस की बेला’ जैसी तीन किताबें लिखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोइंग स्टार मॉडलिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया है और फिल्म मेकिंग में भी उनकी गहरी रुचि है।


लगातार मेहनत और नए-नए प्रोजेक्ट्स के साथ गौतम केशरी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘इल्ज़ाम’ का बेसब्री से इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket