• बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर से उठाया लाभ, सरपंच भरत ने कहा-सबकी भागीदारी से सफल रहा शिविर : जगदलपुर : लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के अ...
• बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर से उठाया लाभ, सरपंच भरत ने कहा-सबकी भागीदारी से सफल रहा शिविर :
जगदलपुर : लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन हुआ। इस शिविर के अंतर्गत ग्रामवासियों की विभिन्न समस्या का निवारण किया जा रहा हैं। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के राजस्व जमीन से जुड़े मामले पर उचित मार्गदर्शन के साथ उसके निदान किया गया।
इस अवसर पर प्रशासन की संबंधित अधिकारी एवं ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप उपस्थित थे। ग्राम गाढ़िया के सरपंच भरत कश्यप में जानकारी देते कहा कि इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण ने हिस्सा लिया और शिविर का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को राजस्व जमीन पर नाम काटने जोड़ने जैसे विषय को लेकर राशन कार्ड बनाए जाने एवं काटने एवं पेंशन योजना में नाम जुड़वाने को लेकर मार्गदर्शन के साथ उनके समस्याओं के निराकरण के लिए यह शिविर था जिसका ग्रामवासियों ने जागरुकता के साथ लाभ लिया, ग्रामीणों को पहले से ही इस कार्य के लिए आधार कार्ड पट्टा एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था। भरत ने कहा कि समय समय पर सरकार और आम जनता के समस्याओं के निवारण के लिए इस तरह का आयोजन करके रहती है यह राहत के साथ सराहनीय है।*



कोई टिप्पणी नहीं