जगदलपुर : बस्तर परिवहन संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम शनिवार देर रात घोषित किए गए, जिसमें ‘अपना पैनल’ ने सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमाते ...
जगदलपुर : बस्तर परिवहन संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम शनिवार देर रात घोषित किए गए, जिसमें ‘अपना पैनल’ ने सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर प्रदीप पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया झा को 472 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
प्रदीप पाठक को कुल 932 मत प्राप्त हुए, जो उनके मजबूत जनाधार और संगठन में प्रभावशाली पकड़ को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही संघ कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। देर रात तक उत्सव का सिलसिला जारी रहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पाठक ने जीत के बाद कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य बस्तर के परिवहन व्यवसाय को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर और रास्ते तलाशना समय की मांग है, जिससे इस क्षेत्र में विकास को गति मिल सके।
अन्य पदों पर भी ‘अपना पैनल’ का दबदबा देखने को मिला। सचिव पद पर सुखदेव सिंह ने 948 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर जगन झनवार को 879 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बीच महेंद्र सिंह नयन ने 889 मत हासिल कर बाजी मारी। वहीं संयुक्त सचिव पद पर संतोष सिंह ने सर्वाधिक 951 मत पाकर जीत दर्ज की।


कोई टिप्पणी नहीं