जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिसर में शहीद वीर जवानों को भावभ...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना परिसर में शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्वर्गीय मुरली तिवारी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में दीपदान कर वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।यह श्रद्धांजलि सभा न केवल शहीदों के सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे की ऐतिहासिक सफलता का उत्सव भी रही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि प्रदेश के नक्सल मुक्त होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के चलते अब सरकार को गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सावेंद्र सेठिया सहित बाल सिंह ठाकुर, तुलसी सिंह, विजय गुप्ता, लखन ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, प्रेम लाल यादव, गुड्डू कश्यप, चैतन्य ग्वाल, शिवनंदन, उमेंद्र ठाकुर, हरिराम नाग, सरपंच डमरू कश्यप, थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा एवं बुधराम कोमरे समेत थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं