• 15 अप्रैल तक बूथ और पंचायत कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य : • मजबूत बूथ, मजबूत संगठन: दंतेवाड़ा में कांग्रेस की बैठक संपन्न : दंतेवाड...
• 15 अप्रैल तक बूथ और पंचायत कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य :
• मजबूत बूथ, मजबूत संगठन: दंतेवाड़ा में कांग्रेस की बैठक संपन्न:
दंतेवाड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा आज बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जगदलपुर विधायक एवं प्रभारी रेखचन्द जैन ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमेटियों के गठन को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी रेखचन्द जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है। जो आगामी चुनावों में जीत की आधारशिला बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने, हर पंचायत तक संगठन को सक्रिय बनाने एवं जन समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ हीं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बैठक कर उसकी सूचना जिला कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रक्रिया के तहत, प्रत्येक बूथ एवं ग्राम पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन विस्तार को गति दी जा रही है, ताकि पार्टी की नीतियां सीधे जनता तक पहुंच सकें।
इस दौरान पूर्व विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, पीसीसी सयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी मेंबर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, पीसीसी सयुक्त महामंत्री शकील रिजवी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री विमल सलाम, जिला महामंत्री रितेश जैन, जिला महामंत्री रविश सुराना, जिला महामंत्री राजकुमार जयसवाल, जिला महामंत्री कमलोचन सेठिया, जिला महामंत्री शंकर कुंजम, जिला महामंत्री भीमसेन मांडवी, जिला सचिव रजत दहिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आशिफ राजा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष किरत आलमी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कौर राय, ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार नाग, ब्लॉक अध्यक्ष नंदा कुंजाम, पार्षद एन नागराज, जय प्रसाद नाग, सुखराम पुजारी, करन तनों, मासा मांडवी, संतोष कोरम, राजू भास्कर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा, चंदू कर्मा, नरेश तेलाम, कमलेश कर्मा, समर नंदी, मुकेश कुमार, दीपमाला कर्मा, ग़ुल्फ़ा साहू, गायत्री साहू, हेम कुमार नाग, मासा राम कर्मा, मुकेश कुमार कड़ती, महावीर ठाकुर, ऋषभ सुराना, रोशन पवार, सत्यभान जादौन, सुजीत कर्मा मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं