Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

आसना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; कार पलटने से तीन घायल

जगदलपुर : शहर से लगे आसना नेशनल हाईवे के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस...

जगदलपुर : शहर से लगे आसना नेशनल हाईवे के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।


बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket