Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

रायपुर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 250 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन

रायपुर :  वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 15 मार्च 2026 को श्री दू...

रायपुर : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 15 मार्च 2026 को श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा रायपुर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से 250 से अधिक युवक-युवतियों का पंजीयन प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों का विवरण स्मारिका “मिलन-2026” में प्रकाशित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को जोड़ने और योग्य वर-वधु चयन में सहायक होते हैं। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से उनका उद्देश्य अवश्य पूर्ण होगा।
नितिन कुमार झा ने कार्यक्रम का किया संयोजन। 


विशिष्ट अतिथि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने समाज में बढ़ती व्यस्तता के बीच ऐसे परिचय सम्मेलनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं और परिवारों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है। पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने संगठन द्वारा सभी दलों के विप्र प्रतिनिधियों को साथ लेकर भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि सामाजिक मेल-मिलाप की कमी के कारण योग्य वर-वधु चयन में कठिनाई आती है, इसलिए परिचय सम्मेलन समाज के लिए उपयोगी पहल है।
कार्यक्रम का संचालन पत्रिका के संपादक रज्जन अग्निहोत्री ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी और डॉ. सुनील कुमार ओझा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन में सुमन मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुनीता शर्मा, सुमन पाण्डेय, वीणा ठाकुर, विद्या भट्ट, राधा तिवारी, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, रीता तिवारी, स्वाति मिश्रा, विजयशंकर पाण्डेय, गौतम ओझा, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा ब्राह्मभट्ट, त्रिभुवन तिवारी, योगेश तिवारी, रेखेन्द्र तिवारी, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, अजीत शर्मा, राजकुमार अवस्थी, चन्द्र भूषण बाजपेयी, विदोष द्विवेदी, संजय अवस्थी, हेमन्त तिवारी, राहुल शुक्ला, श्याम तिवारी, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, मनोहर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket