Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर केंद्रीय जेल को मिला नया जेल अधीक्षक, अक्षय तिवारी संभालेंगे जिम्मेदारी

जगदलपुर :  जगदलपुर केंद्रीय जेल के जेल अधीक्षक पद पर अब जल्द ही नई नियुक्ति होने जा रही है। शासन के आदेश के बाद तेजतर्रार अधीक्षक अक्षय तिवा...

जगदलपुर : जगदलपुर केंद्रीय जेल के जेल अधीक्षक पद पर अब जल्द ही नई नियुक्ति होने जा रही है। शासन के आदेश के बाद तेजतर्रार अधीक्षक अक्षय तिवारी को यहां पदस्थ किया गया है। वे शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे।


बतादें अक्षय तिवारी वर्तमान में सूरजपुर जेल में पदस्थ थे। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के कारण उन्हें जगदलपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जेल प्रशासन को मजबूती मिलेगी।


गौरतलब है कि केंद्रीय जेल अधीक्षक आर.आर. राय के रिटायरमेंट के बाद से यहां अधीक्षक का पद खाली चल रहा था। इस कारण कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब अक्षय तिवारी के आने से व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


जगदलपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां की जेल प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में एक युवा और सक्रिय अधिकारी की नियुक्ति को प्रशासन के लिए अहम कदम माना जा रहा है।


अधिकारियों का कहना है कि अक्षय तिवारी के मार्गदर्शन में जेल व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। बंदियों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सर्कल के अन्य जेलों के साथ समन्वय भी मजबूत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket