UHFC फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल की चैरिटी कार्यक्रम में बच्चों को स्टडी म...
UHFC फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल की
चैरिटी कार्यक्रम में बच्चों को स्टडी मटेरियल किट दी गई, समाजसेवी व दाताओं को इन्फ्लुएंशल अवार्ड्स से किया गया सम्मानित
रायपुर।
यूनाइटेड हैंड्स फॉर चेंज (UHFC) फाउंडेशन द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026, सायं इंद्रावती नगर, रायपुर स्थित होटल विमतारा में एक भव्य चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल अध्ययन सामग्री (स्टडी मटेरियल किट) वितरित की गई, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर UHFC फाउंडेशन के नव-लॉन्च लोगो का भी अतिथियों के कर-कमलों से विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी तथा डॉ. वर्णिका शर्मा जी (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे —
- डॉ. रूपेन्द्र कवि (मानववैज्ञानिक, साहित्यकार एवं परोपकारी)
- श्री मनीष गुप्ता (ब्यूरो प्रमुख, पत्रिका समाचार पत्र)
- शैलेन्द्र ठाकुर (कला विशेषज्ञ)
- श्री अजीत भगत जी (बीएम, एपेक्स बैंक)
- श्रीमती रूमा शर्मा जी (समाजसेवी)
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री जी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश देते हुए UHFC फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक डोनर, समाजसेवी एवं समर्पित व्यक्तियों को “इन्फ्लुएंशल अवार्ड्स” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में UHFC फाउंडेशन के संचालक द्वय सोनम श्रीवास्तव एवं महेंद्र सिंघानिया की उल्लेखनीय भूमिका रही, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं