राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: मेजर ध्यानचंद जयंती पर फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मैराथन का आयोजन जगदलपुर, 28 अगस्त 2025। हॉकी के जादूगर मे...
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: मेजर ध्यानचंद जयंती पर फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मैराथन का आयोजन
जगदलपुर, 28 अगस्त 2025। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में खेल और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' के अनुरूप इस साल भी बस्तर में विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सुबह 8 बजे से पीजी कॉलेज चौक, धरमपुरा चौक से मैराथन दौड़ का शुभारंभ होगा। इस मैराथन में दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं—
- महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर की दौड़: पीजी कॉलेज चौक, धरमपुरा से शुरू होकर तितिरगांव तक जाएगी और वापस पीजी कॉलेज चौक धरमपुरा चौक पर समाप्त होगी।
- पुरुष वर्ग हेतु 10 किलोमीटर की दौड़: पीजी कॉलेज चौक, धरमपुरा से शुरू होकर तितिरगांव तक जाएगी और वापस उसी स्थान पर समाप्त होगी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मैराथन दौड़ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें:
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं