कोंटा पहुंचेगीं महिला आयोग सदस्य दीपिका शोरी, शोषित महिलाओं से करेंगी भेंट सुकमा, 01 जुलाई 2025: छत्ती...
सुकमा, 01 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी आगामी 2 और 3 जुलाई को कोंटा विकासखण्ड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे नगर पंचायत कोंटा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा स्थानीय नागरिकों और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी।
जारी प्रेस विज्ञप्ति और कार्यक्रम सूची के अनुसार, दीपिका शोरी 2 जुलाई की सुबह सुकमा से कोंटा के लिए प्रस्थान करेंगी। कोंटा के सामुदायिक भवन में आयोजित खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में सम्मिलित होंगी।
इसके पश्चात, दोपहर 3 बजे से शाम तक वे स्थानीय नागरिकों से भेंट-मुलाकात करेंगी।
3 जुलाई 2025 को उनका दिन महिलाओं से सीधे संवाद को समर्पित रहेगा। वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोंटा के सर्किट हाउस में महिला अपराध से संबंधित मामलों में पीड़ित महिलाओं से भेंट करेंगी। जिन महिलाओं को किसी भी प्रकार से उत्पीड़न, हिंसा या शोषण का सामना करना पड़ा है, वे इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की मांग कर सकती हैं।
राज्य महिला आयोग की यह पहल न्याय के सुलभ पहुंच और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोग के अनुसार, आयोग सदस्य के दौरे के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महिलाएं उपस्थित रहें ताकि त्वरित संज्ञान और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
नोट: पीड़ित महिलाएं आयोग से संपर्क हेतु 8319619192 एवं 7869032465 नंबर पर पूर्व सूचना देकर अपना पंजीयन भी करा सकती हैं।
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं