“एक पेड़ – वीर जवानों के नाम”: 241 बटालियन द्वारा वृक्षारोपण अभियान केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 241 बटालियन और रोटरी क्लब जगदलपुर ...
“एक पेड़ – वीर जवानों के नाम”: 241 बटालियन द्वारा वृक्षारोपण अभियान
जगदलपुर, 19 जुलाई 2025: गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार महानिदेशालय केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के वृक्षारोपण अभियान–2025 के तहत 241 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, रोटरी क्लब जगदलपुर एवं स्थानीय नागरिकों ने “एक पेड़ – वीर जवानों के नाम” तथा “एक पेड़ – माँ के नाम” जैसे प्रेरक नारों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान के अंतर्गत 241 बटालियन मुख्यालय सेंदरी एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 450 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर बटालियन के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों एवं उनके परिजनों ने रोटरी क्लब जगदलपुर के साथ मिलकर पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण किया और प्रकृति संरक्षण की शपथ ली।
कमांडेंट श्री हरविंदर सिंह ने सभी उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं जागरूकता ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने वृक्षारोपण को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने हेतु आवश्यक बताते हुए कहा कि पेड़–पौधे न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन, छाया, स्वच्छ हवा व पानी प्रदान करते हैं, बल्कि बिना किसी स्वार्थ के हमें शीतलता, साहस एवं सहनशीलता का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में श्री संजय कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री निरंजन कुमार निराला (उप कमांडेंट), डॉ बृजेश कुमार (वरिष्ठ चिकित्साधिकारी), श्री प्रमोद कुमार सिंह (सहायक कमांडेंट) सहित रोटरी क्लब जगदलपुर के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
📚 इसे भी पढ़ें:
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं