Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे: डॉ. सुभाऊ कश्यप

  मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे: डॉ. सुभाऊ कश्यप: नारायणपुर, छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य...

 

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे: डॉ. सुभाऊ कश्यप:

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। वे आज नारायणपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. कश्यप ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए जो योजनाएं लागू की गई हैं, उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे “एक-एक घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और देश की सकारात्मक छवि को और सशक्त बनाएं।”

डॉ. कश्यप ने यह भी बताया कि इस जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पिछले 11 वर्षों में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कश्यप ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि “आपकी मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है। आने वाले समय में आपकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।”




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket