Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

"CM पद की दौड़ में नहीं हूं, मुख्यमंत्री नीतिश ही रहेंगे": चिराग पासवान का बड़ा बयान

  रायपुर में बोले लोजपा अध्यक्ष - चुनाव परिणाम के बाद भी नीतिश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री रायपुर :  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) क...

 

रायपुर में बोले लोजपा अध्यक्ष - चुनाव परिणाम के बाद भी नीतिश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री

रायपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया। बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा के बीच उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

चिराग ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। चुनाव प्रचार के दौरान और परिणाम आने के बाद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ही रहेंगे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका उद्देश्य राज्य के विकास में भागीदारी करना है, न कि सत्ता की कुर्सी हासिल करना।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उसे स्वीकार करेंगे।

चिराग पासवान के इस बयान से बिहार की राजनीति में अटकलों पर विराम लग सकता है, जहां लगातार यह चर्चा थी कि वे मुख्यमंत्री पद की ओर देख रहे हैं। लेकिन उनके ताजा बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी प्राथमिकता सत्ता नहीं, सेवा है।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket