जगदलपुर को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति, शुरू हुआ निर्माण कार्य जगदलपुर, बस्तर: बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बस्तर की जीवनदायिनी इं...
जगदलपुर को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति, शुरू हुआ निर्माण कार्य
जगदलपुर, बस्तर: बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी अब शहर की प्यास बुझाने के लिए एक नई दिशा ले रही है। जगदलपुर में जल संकट को दूर करने के लिए इंद्रावती नदी पर एक भव्य बैराज (बांध) के निर्माण की योजना पर काम प्रारंभ हो चुका है। इस परियोजना से न केवल जगदलपुर शहर को स्थायी और सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि भविष्य के जल संकट की आशंका भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
नगर निगम महापौर संजय पांडे ने जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से चर्चा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने की मांग की। मंत्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैराज के निर्माण से जल संग्रहण की बड़ी सुविधा विकसित होगी, जिससे गर्मी के महीनों में भी शहर में जल की कमी नहीं होगी।
जानकारों का कहना है कि यह बैराज न केवल घरेलू उपयोग बल्कि कृषि और औद्योगिक जल आपूर्ति के लिए भी सहायक होगा। इसके साथ ही जल स्तर बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन को सुधारने में भी यह योजना मील का पत्थर साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर खुशी की लहर है। वे वर्षों से इंद्रावती नदी की क्षमता का बेहतर उपयोग होते देखने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं