ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूत की दर्दनाक विदाई: जशपुर में सड़क हादसे में BSF जवान कुलवंत पन्ना की मौत जशपुर: देश की सेवा में समर्पित एक और वीर...
ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूत की दर्दनाक विदाई: जशपुर में सड़क हादसे में BSF जवान कुलवंत पन्ना की मौत
जशपुर: देश की सेवा में समर्पित एक और वीर सपूत ने इस बार रणभूमि में नहीं, बल्कि जीवन की राह में अपने प्राण गवां दिए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान कुलवंत पन्ना (35 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल होकर देश की रक्षा करके दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (जशपुर) लौटे थे।
27 मई की शाम वे अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल दुलदुला जा रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटी एक्टिवा अनियंत्रित होकर एक पुलिया के पीलर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
गांव में खबर पहुंचते ही मातम छा गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि कुलवंत हमेशा मुस्कराते रहते थे और देश सेवा को अपना धर्म मानते थे।
देश का बेटा, गांव का गर्व:
कुलवंत पन्ना BSF में अपनी बहादुरी और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हाल ही में एक अहम अभियान, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा लिया था, जहां उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।
उनकी अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी और साथी जवान शामिल हुए। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
जवान की असामयिक मृत्यु ने उनके परिजनों के साथ-साथ देशवासियों को भी गहरा दुख पहुंचाया है। वे अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गए हैं।
श्रद्धांजलि:
तिरंगे में लिपटा हुआ एक वीर योद्धा... न कोई आखिरी सलाम कह पाया, न एक अंतिम बात हो पाई। लेकिन उनके बलिदान की गूंज सदियों तक रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं