डोंगरगढ़ में तेंदुए को पकड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस: राजनांदगांव : ज़िले के डोंगरगढ़ में पिछले पांच दिनों से सुदर्शन पहाड़ी के आसप...
- Advertisement -
![]()
डोंगरगढ़ में तेंदुए को पकड़ा गया, लोगों ने ली राहत की सांस:
राजनांदगांव : ज़िले के डोंगरगढ़ में पिछले पांच दिनों से सुदर्शन पहाड़ी के आसपास दिखाई दे रहा तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। बुधवार रात करीब 11 बजे वह पिंजरे में फंस गया।
वन विभाग की टीम ने सतर्कता और धैर्य के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए थे। अब तेंदुए को पकड़ने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।
कोई टिप्पणी नहीं