Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

ओलावृष्टि से तबाही: किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, प्रशासन ने मुआवज़े का दिया भरोसा

  ओलावृष्टि से तबाही: किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, प्रशासन ने मुआवज़े का दिया भरोसा: धनेलीकन्हार :  दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और ओला...

 ओलावृष्टि से तबाही: किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, प्रशासन ने मुआवज़े का दिया भरोसा:

धनेलीकन्हार : दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने अंचल के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खासकर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल ओले पड़ने से झड़ गई, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई।

इस क्षेत्र में धान मुख्य फसल है और किसान कटाई की तैयारी में थे। लेकिन अचानक मौसम बदलने से फसल खेतों में ही तबाह हो गई। किसानों ने बताया कि दाने झड़ जाने से अब फसल बेचने लायक नहीं बची।

प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने किसानों को मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। किसानों ने सरकार से शीघ्र राहत देने की मांग की है।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket