• “अमावस को चांद उगायो” नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति जगदलपुर : स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत कल रात्रि परम श्रद्धेय चारों दादागुरुदेव की जीवनी ...
• “अमावस को चांद उगायो” नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति
जगदलपुर : स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत कल रात्रि परम श्रद्धेय चारों दादागुरुदेव की जीवनी पर आधारित महत्वपूर्ण प्रसंगों की प्रस्तुति “अमावस को चांद उगायो” नाटिका की प्रस्तुति दी गई जिसमें जैन समाज के ही सदस्यों ने अभिनय किया। मार्गदर्शन गुंटूर के रमेश पोरवाल ने किया व भजनों की प्रस्तुति हैदराबाद के अंशुल कोठारी ने दीं।
लगभग 3 घंटे तक इस नाटिका में दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से आकर्षित किया। छोटे व बड़े सभी उम्र के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। कुशल संगठन की महिला शाखा इसके लिये एक माह से तैयारियों में व्यस्त थी।
सुबह मंदिर प्रांगण में दादागुरुदेव की बड़ी पूजा हुई जिसमें खैरागढ़ से आये भजन गायक संभव लुनिया ने पूजा करवायी व गुरु भक्ति से सराबोर भजन भी गाये।
मंदिर में प्रतिदिन स्नात्र पूजा व भगवान व गुरुदेव की भव्य आँगीरचना भी की जा रही है l
कोई टिप्पणी नहीं