Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

राजस्व मामलों में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, 21 अधिकारियों को नोटिस

  7 दिन में लंबित प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य: कलेक्टर कुंदन कुमार: मुंगेली :  जिले में राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर कुं...

 

7 दिन में लंबित प्रकरणों का निराकरण अनिवार्य: कलेक्टर कुंदन कुमार:

मुंगेली : जिले में राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पाया कि कई प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से बाहर लंबित हैं। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर, एसडीएम समेत कुल 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी 7 दिनों के भीतर इन प्रकरणों का निराकरण करें, अन्यथा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग की कार्यकुशलता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्य अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket