छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी: CM विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे करेंगे नतीजों की घोषणा, 5.71 लाख छात्रों की धड़कनें तेज: रायपुर : छत्ती...
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी: CM विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे करेंगे नतीजों की घोषणा, 5.71 लाख छात्रों की धड़कनें तेज:
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज, 7 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे। इस साल कुल 5.71 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स को अब अपने मेहनत के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
सरकार और शिक्षा मंडल ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि इस बार मेरिट लिस्ट में कई नए नाम सामने आएंगे, जिससे राज्य को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले युवा चेहरों का सम्मान होगा।
कोई टिप्पणी नहीं