Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बिलासपुर: अवैध वसूली के आरोप में TI कलीम खान पर गिरी गाज, IG ने किया डिमोशन

  बिलासपुर: अवैध वसूली के आरोप में TI कलीम खान पर गिरी गाज, IG ने किया डिमोशन: बिलासपुर :  तेजतर्रार थानेदार के रूप में पहचाने जाने वाले निर...

 बिलासपुर: अवैध वसूली के आरोप में TI कलीम खान पर गिरी गाज, IG ने किया डिमोशन:

बिलासपुर : तेजतर्रार थानेदार के रूप में पहचाने जाने वाले निरीक्षक कलीम खान पर अब भारी कार्रवाई हुई है। उन पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के बाद बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने सख्त कदम उठाया है। कलीम खान को निरीक्षक से घटाकर एक साल के लिए उप निरीक्षक बना दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कलीम खान पर एक धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगा था। यह मामला तब का है जब वह एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में थानेदार थे और दिल्ली में छापेमारी करने गए थे।

जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद आईजी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डिमोशन का आदेश जारी किया। अब कलीम खान अगले एक साल तक उप निरीक्षक के पद पर ही रहेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket