Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सीआर सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब प्रशंसा या प्रशिक्षण पत्रों पर नहीं मिलेंगे अंक, परफॉर्मेंस आधारित होगा मूल्यांकन

  सीआर सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब प्रशंसा या प्रशिक्षण पत्रों पर नहीं मिलेंगे अंक, परफॉर्मेंस आधारित होगा मूल्यांकन: रायपुर: मध्यप्रदेश सरकार...

 सीआर सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब प्रशंसा या प्रशिक्षण पत्रों पर नहीं मिलेंगे अंक, परफॉर्मेंस आधारित होगा मूल्यांकन:

रायपुर: मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) प्रणाली में अहम बदलाव किया है। अब तक कर्मचारियों को उनके कार्य प्रदर्शन के अलावा प्रशंसा पत्र या प्रशिक्षण पत्रों के आधार पर भी अंक दिए जाते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

नई प्रणाली के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अब केवल उनके वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर 1 से 10 अंकों के बीच मूल्यांकन किया जाएगा। यानी अब केवल प्रशंसा पत्र या किसी विशेष प्रशिक्षण में भाग लेने से सीआर में अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे।

राज्य शासन के अनुसार, यह कदम मूल्यांकन को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रदर्शन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे कर्मचारियों को अपने कार्य क्षेत्र में वास्तविक दक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।


क्या रहेगा नई व्यवस्था में खास:

प्रशंसा या प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पर अंक नहीं मिलेंगे

मूल्यांकन केवल वास्तविक कार्य निष्पादन पर आधारित होगा

हर कर्मचारी को प्रदर्शन अनुसार 1 से 10 तक अंक दिए जाएंगे

सीआर प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, यह सुनिश्चित करेगा कि हर कर्मचारी की प्रोन्नति और पदस्थापन केवल कार्य निष्पादन के आधार पर हो।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket