Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री साय ने लिया समीक्षा बैठक में अपडेट

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री साय ने लिया समीक्षा बैठक में अपडेट बीजापुर :  जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्ष...


कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री साय ने लिया समीक्षा बैठक में अपडेट

बीजापुर : जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन की प्रगति पर नजर रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ की ताजा स्थिति और सुरक्षा बलों की रणनीति पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की।

समीक्षा बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए ऑपरेशन को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाने का संकेत दिया।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket