Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

नारायणपुर विधानसभा के सोरगांव, केशरपाल व तुरपुरा-1 में 52 लाख की सौगात, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

• क्षेत्रवासियों के खुशहाली का वादा पूरा करने साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है : केदार कश्यप • प्रधानमंत्री मोदी जी ने पाकिस्तान को मुहतोड़...

क्षेत्रवासियों के खुशहाली का वादा पूरा करने साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है : केदार कश्यप

प्रधानमंत्री मोदी जी ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब, कर दिया विपक्ष का मुहबंद


जगदलपुर : वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास पर हैं जहां उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में 52 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को साय सरकार के संकल्पों से अवगत कराया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार संकल्पित है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार नियद नेल्ला नार जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दुरस्थ क्षेत्रों में मूलभुत अवश्यकताओं को पूरा कर रही है। 



हमारी सरकार ने आज नक्सलवाद को बस्तर से समाप्त करने का कठोर कदम उठाया है और आज परिणाम सबके समक्ष है बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होता दिख रहा है। नक्सल मुक्त और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है। 


क्षेत्रवासियों को सौगात, हमारी सरकार हर वादा कर रही पूरा



वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल भानपुरी के ग्राम सोरगांव, तूरपुरा एवं केशरपाल में विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात समर्पित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि विष्णुदेव साय सरकार में आज बस्तर तेज गति से विकास कर रहा है। बस्तर और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के हर प्रवास में क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार के द्वारा लाखों करोड़ों की सौगात देने का क्रम जारी है। केदार कश्यप ने कहा हमारी साय सरकार ने बस्तर वासियों से जो वाद किया उसे पूरा करने का प्रयास कर रही है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल जी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, विजय पांडेय, ख़ितेश मौर्य, गौरव कश्यप सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



मोदी जी ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया है इसलिए आज विपक्ष का मुँह बंद है :


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पहलगाम कि घटना हमारे देश के लिये दुःखद घटना थी। पुरे देश को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था। लेकिन आज जिस प्रकार से शक्तिशाली नेतृत्व के कारण देश हर स्तर पर मज़बूत हुआ है उसका ही परिणाम है कि पाकिस्तान पर हमारे देश के वीर योद्धाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया है. इस जवाब ने विपक्ष के मुँह को बंद कर दिया है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व क्षमता का तारीफ कर रहा है। मोदी जी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि हम घर में घुस कर मरेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket