जालमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं ने उत्साह से मनाया पोषण पखवाड़ा: धमतरी : जालमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 और 2 में शुक्रवार को ...
जालमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं ने उत्साह से मनाया पोषण पखवाड़ा:
धमतरी : जालमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 और 2 में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की वजन, ऊंचाई और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण युक्त भोजन और बच्चों की सही देखभाल के बारे में जानकारी दी। पोषण थाली का प्रदर्शन कर यह बताया गया कि रोज़मर्रा की साधारण चीजों से भी बेहतर पोषण मिल सकता है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लेकर सवाल पूछे और पोषण से जुड़े मिथकों को समझा। बच्चों के लिए खेलकूद और रंगों से जुड़े छोटे आयोजन भी किए गए, जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और अब महिलाएं खुद पहल कर रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं