कोंडागांव में सचिवों का अनूठा विरोध: धरना स्थल पर दुर्गा अष्टमी के दिन हवन कर मांगा प्रदेश की भलाई का आशीर्वाद: कोंडागांव, छत्तीसगढ़ : सच...
कोंडागांव में सचिवों का अनूठा विरोध: धरना स्थल पर दुर्गा अष्टमी के दिन हवन कर मांगा प्रदेश की भलाई का आशीर्वाद:
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ : सचिव संघ की हड़ताल अब सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब यह सांस्कृतिक और धार्मिक रंग भी ले चुकी है। माकड़ी ब्लॉक में दुर्गा अष्टमी के मौके पर आंदोलनरत सचिवों ने धरना स्थल को पूजा स्थल में बदलते हुए मां दुर्गा की आराधना की और हवन का आयोजन किया।
धरने पर बैठे सचिवों ने कहा कि यह केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी है। उन्होंने एकजुट होकर मंत्रोच्चारण किया और मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा कि प्रदेश में जनसेवा करने वाले कर्मचारियों को न्याय मिले।
इस तरह का शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सचिवों का यह अंदाज न सिर्फ प्रशासन का ध्यान खींच रहा है, बल्कि आम लोगों में भी समर्थन हासिल कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं